चलो झुकें उस ध्वज तले

इस प्रेरणादायक देशभक्ति कविता में वीरों के बलिदान, आज़ादी की गाथा और विकसित भारत का सपना भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

देशभक्ति हिंदी कविता

चलो झुकें उस ध्वज तले,
जिसमें बसा है हिंदुस्तान।
हर साँस कहे ‘जय हिंद’ जब,
गूँज उठे धरती-आसमान।।

माटी में है उस लहू की महक,
जिसने दिखाया था साहस अनूप।
सीने पर गोली खाकर भी,
हँसते रहे जो वीर स्वरूप।।

उनकी गाथा, उनका गौरव,
अमर रहे उनका बलिदान।
हृदय में गूँजता रहे सदा,
उनका यश, कीर्ति और मान।।

है ये आजादी के बाद की बात,
देश हमारा जब था कमजोर।
दुश्मनों ने किए थे हमले,
जीत की थी कोशिश पुरजोर।।

भारत ने फिर शौर्य दिखाया,
दिया उन्हें मुंहतोड़ जवाब,
जीती हमने हर एक जंग।
तोड़े उनके सारे ख्वाब।।

कहने को तो हो चुके,
आजादी के उनासी साल।
शिक्षा, न्याय और रोजगार में,
अब भी खड़े हैं कई सवाल।।

मंजिल अभी अधूरी है,
जंग अभी भी जारी है।
विकसित भारत की राह पर,
चलने की तैयारी है।।

आने वाले कल में होगी,
नए भारत की जय-जयकार।
न कोई भूखा, न कोई रोगी,
न होगा कोई लाचार।।

मेहनत का फल हाथों में होगा,
कर्मठ होगा हर इंसान।
हर घर में खुशहाली होगी,
पूरे होंगे सब अरमान।।

चलो झुकें उस ध्वज तले,
जिसमें बसा है हिंदुस्तान।
हर साँस कहे ‘जय हिंद’ जब,
गूँज उठे धरती-आसमान।।

 

#Independence Day

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

धूप में खेलें हम सब

धूप में खेलें हम सब

धूप में खेलें हम सब, सुनहरा संसार, हर्षित मन, उज्ज्वल तन, खुला आसमान अपार। गेंद, गुल्ली, कबड्डी की, बच्चों की भरमार, सूरज दादा की किरणें,...
होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता (Holi Par Bal Kavita) होली आई, होली आई।रंग बिरंगी होली आई।धूम मचाती होली आई।घर घर में खुशियां लाई।बच्चों की यह टोली...
अप्रैल फूल

अप्रैल फूल

यह अप्रैल फूल कविता बच्चों और बड़ों के लिए समान रूप से रोचक है, जिसमें हास्य, शरारत और सरल भाषा का मेल देखने को मिलता...
पुष्प की अभिलाषा

पुष्प की अभिलाषा

पुष्प की अभिलाषा कविता राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित एक प्रेरणादायक काव्य है, जिसमें एक फूल मातृभूमि के लिए बलिदान की इच्छा करता है।
फूलों की खिलखिलाहट

फूलों की खिलखिलाहट

फूलों की खिलखिलाहट और प्रकृति की मुस्कान पर एक दिल छू लेने वाली कविता, जो हमें पेड़ों, नदियों और हर जीव की अहमियत याद दिलाती...
उम्मीद की किरणें

उम्मीद की किरणें

उम्मीद की किरणें, जीवन का उजाला, हर अंधेरे में जलती, आशा की एक ज्वाला। दुख की घड़ी में भी, उम्मीद की रोशनी फैलाई, हर पल,...
राखी आई, राखी आई

राखी आई, राखी आई

राखी आई, राखी आई!हर घर ढ़ेरों खुशियाँ लाई! बच्चों में एक हलचल है,किसकी कितनी हुई कमाई! चंदन, रोली और मिठाई से सजी थाल लिए,नन्ही बहना...