कविता के बहाने – कुँवर नारायण की गहराई से भरी कविता

‘कविता के बहाने’ कुँवर नारायण द्वारा रचित एक अर्थपूर्ण कविता है जो कविता की उड़ान, उसकी महक और बाल सुलभ खेल को सुंदर रूप में दर्शाती है।

कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने
कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने!
बाहर भीतर
इस घर, उस घर
कविता के पंख लगा उड़ने के माने
चिडिया क्या जाने?

कविता एक खिलना है फूलों के बहाने
कविता का खिलना भला फूल क्या जाने!
बाहर भीतर
इस घर, उस घर
बिना मुरझाए महकने के माने
फूल क्या जाने?

कविता एक खेल है बच्चों के बहाने
बाहर भीतर
यह घर, वह घर
सब घर एक कर देने के माने
बच्चा ही जाने!

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

आओ फिर से दिया जलाएँ

आओ फिर से दिया जलाएँ

अटल बिहारी वाजपेयी की यह कविता हमें निराशा में भी आशा की किरण देखने की प्रेरणा देती है। यह सिर्फ शब्द नहीं, जीवन का संदेश...
गीत नया गाता हूँ

गीत नया गाता हूँ

गीत नया गाता हूँ अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविताएं में एक प्रेरक कविता है। Hindi ke kavi की यह रचना संघर्ष, आशा और नए...
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता "कोशिश करने वालों की हार नहीं होती" हमें सिखाती है कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य...