ख़ुशियों भरी कहानी: दो प्यारे बच्चों की सुंदर दास्तान

आओ बच्चों तुम्हें सुनाऊँ सुन्दर एक कहानी! इसमें नहीं है कोई राजा, और न कोई रानी!! इसमें दो प्यारे बच्चे थे! मन के वे एकदम सच्चे थे! सुबह सवेरे हँस कर उठते सूरज के वे दर्शन करते! सभी बड़ों को हाथ जोड़कर बड़े प्रेम से जय जय करते! नहा धो कर नाश्ता करते ख़ुद ही […]

आओ बच्चों
तुम्हें सुनाऊँ
सुन्दर एक कहानी!
इसमें नहीं है कोई राजा,
और न कोई रानी!!
इसमें दो प्यारे बच्चे थे!
मन के वे एकदम सच्चे थे!
सुबह सवेरे हँस कर उठते
सूरज के वे दर्शन करते!
सभी बड़ों को
हाथ जोड़कर
बड़े प्रेम से
जय जय करते!
नहा धो कर
नाश्ता करते
ख़ुद ही अपना
बैग उठाकर
ख़ुशी ख़ुशी
स्कूल में जाते!
पढ़-लिख कर
स्कूल से अपने
ख़ुशी ख़ुशी फ़िर
वापस आते…
ख़ुशी ख़ुशी फ़िर
वापस आते!!


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

मेरा प्रश्न

मेरा प्रश्न

यह कविता एक ऐसे मुसाफ़िर की कहानी है जो शोर, भीड़ और प्रश्नों से जूझते हुए अंततः खुद को मौन में खोज निकालता है। आत्ममंथन...
धरती माँ का संदेश

धरती माँ का संदेश

धरती माँ का संदेश, गूँजे हर कोने में, संरक्षण की बातें, उसकी गोदी के सपने में। हरियाली ओढ़े, नीले आकाश तले, कहती है धरती, “सजाओ...
पेड़ों की सीख

पेड़ों की सीख

पेड़ों की सीख, अनमोल जीवन के पाठ, हरा-भरा संसार, पेड़ों का है यह सार्थक विश्वास। खड़े अडिग वे, हर मौसम में, देते छाँव और फल,...
समय का सफर

समय का सफर

समय का सफर, अनंत चलता जाए, पल-पल बदलता, नई कहानियाँ बनाए। कभी खुशियों का पल, कभी गम का दौर, समय सिखाता हर पल, जीवन का...
हिन्दी दिवस कविता – जय हिन्दी

हिन्दी दिवस कविता – जय हिन्दी

"हिन्दी दिवस पर प्रस्तुत है कविता 'जय हिन्दी', जो हिन्दी की शुद्धता, संस्कृति और गौरव को दर्शाती है। इस कविता में हिन्दी की महानता और...
होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता (Holi Par Bal Kavita) होली आई, होली आई।रंग बिरंगी होली आई।धूम मचाती होली आई।घर घर में खुशियां लाई।बच्चों की यह टोली...