हरी डाल पर बैठी चिड़िया: एक शिक्षाप्रद बाल कविता

हमारी हरी डाल पर बैठी चिड़िया कविता बच्चों को मेहनत की महत्ता, सदाचार और समर्पण की अनमोल शिक्षा देती है। इस आदर्श प्रेरणादायक कविता को अवश्य पढ़ें।

हरी डाल पर बैठी चिड़िया
सुबह – सुबह क्या गाती है?
‘उठो सवेरे बिस्तर छोड़ो’
बच्चों को समझाती है l
देखो ये भी
छोड़ घोंसला
दाना लेने आती है …!

तुम भी लगो काम से अपने
तुमको ये समझाती है!
बिना काम के
इस दुनियां में
कोई कुछ नहीं
पा सकता!
हाथ चलाए बिना कोई भी
खाना तक नहीं खा सकता!!

आलस छोड़ो
भागो- दौड़ो
तुमको ये बतलाती है!
ख़ुशी ख़ुशी
सब काम करो तुम
कभी न आपस में झगड़ो तुम
हम सबको बतलाती है!

प्यारे बच्चो!
चिडियों से तुम
सीखो सदा काम करना…
हंसकर काम करो अपने तुम
कभी नहीं आलस करना ll

#Hindi Educational Rhymes

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

बरसात का मौसम

बरसात का मौसम

बरसात का मौसम बच्चों और परिवार के लिए ढेरों हँसी-खुशी की सौगात लाता है। यह कविता उन्हीं पलों को सजीव करती है — चाय, पकौड़े...
सवेरे की सौगात

सवेरे की सौगात

यह कविता "सवेरे की सौगात" सुबह की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आशाओं से भरे नए दिन का कोमल चित्रण प्रस्तुत करती है।
वक्त ही नहीं मिला

वक्त ही नहीं मिला

इस कविता में समय की कमी और जीवन की आपाधापी के विषय को गहराई से व्यक्त किया गया है, जो पाठकों को जीवन के महत्वपूर्ण...
मछली जल की रानी है

मछली जल की रानी है

मछली और पानी का अटूट संबंध बताने वाली बच्चों के लिए एक सरल और रंग-बिरंगी कविता।
अक्षरों की दुनिया

अक्षरों की दुनिया

अक्षरों की यह दुनिया, कितनी अजूबा है, हर अक्षर से नयी कहानी, जीवन में जुड़ जाता है। ए से अनार, बी से बल्ला, सीखे हर...
पेड़ों की सीख

पेड़ों की सीख

पेड़ों की सीख, अनमोल जीवन के पाठ, हरा-भरा संसार, पेड़ों का है यह सार्थक विश्वास। खड़े अडिग वे, हर मौसम में, देते छाँव और फल,...