वीर जवान, वीरों के अमर सपने

हम अपने वीरों की समाधि पर,श्रद्धा के फूलचढ़ाते हैं!मन में उनके प्रतिगर्व भावआँखों में आँसू आते हैं!!सिर कटे मगर,न झुके कभीवे वीर हमारे अपने थे,आजाद रहे यह देश सदाबस उनके ये हीसपने थे…उनके बलिदानों के ऊपरहम,बार – बार बलि जाते हैं!मन में उनके प्रतिगर्व भाव, आँखों मेंआँसू आते हैं!!माता जिनकीयह भूमि रहीऔर पिता देश को […]

हम अपने वीरों की समाधि पर,
श्रद्धा के फूल
चढ़ाते हैं!
मन में उनके प्रति
गर्व भाव
आँखों में आँसू आते हैं!!
सिर कटे मगर,
न झुके कभी
वे वीर हमारे अपने थे,
आजाद रहे यह देश सदा
बस उनके ये ही
सपने थे…
उनके बलिदानों के ऊपर
हम,बार – बार बलि जाते हैं!
मन में उनके प्रति
गर्व भाव, आँखों में
आँसू आते हैं!!
माता जिनकी
यह भूमि रही
और पिता देश को जो समझे..
बाजी देकर निज
प्राणों की…
जो फांसी पर
चढ़ जाते हैं..
मन में उनके प्रति
गर्व भाव आँखों में आँसू आते हैं!!!


One reply on “वीर जवान, वीरों के अमर सपने”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

हमारा पर्यावरण

हमारा पर्यावरण

हमारा पर्यावरण कविता में धरती, पेड़-पौधों और स्वच्छता के महत्व को सरल और आकर्षक शब्दों में प्रस्तुत किया गया है।
वनों की फरियाद

वनों की फरियाद

वनों की फरियाद कविता प्रकृति की पीड़ा, पेड़ों की अहमियत और मानव द्वारा किए जा रहे विनाश की कहानी कहती है। यह हरियाली बचाने की...
बूढ़े पेड़ का दुख

बूढ़े पेड़ का दुख

"मैं बूढ़ा हूँ, पर जीवित हूँ..." — एक संवेदनशील कविता, जो एक पेड़ के माध्यम से जीवन, स्मृतियों और उपेक्षा की कहानी बयाँ करती है।
सपनों का स्कूल

सपनों का स्कूल

सपनों का स्कूल, जहाँ हर दिन नया सवेरा, ज्ञान की रोशनी में, खिलता हर बच्चा चेहरा। किताबें बोलें कहानियां, विज्ञान की दुनिया सजीव, हर विषय...