बूढ़े पेड़ का दुख

“मैं बूढ़ा हूँ, पर जीवित हूँ…” — एक संवेदनशील कविता, जो एक पेड़ के माध्यम से जीवन, स्मृतियों और उपेक्षा की कहानी बयाँ करती है।

छांव में जिसकी खेले बचपन,
जिसकी छाया में बीते जीवन,
आज वही पेड़ खड़ा अकेला,
बता रहा है अपना मन का ग़म।

टहनी-टहनी बिखरी स्मृति,
पत्तों में छुपी हैं कहानियाँ कितनी।
कभी था वह गाँव की शान,
अब अनदेखा, जैसे अनजान।

जड़ें कहती हैं, “मैंने सींचा,
हर धूप-छांव में तुमको सीखा।
फिर क्यों आज तुम भूल गए,
मुझसे मुँह मोड़ दूर हो गए?”

न खेलते अब बच्चे झूले,
न कोई थक कर आ बैठता है।
कभी जिस तने से लगते थे दिल,
अब उसी पे कुल्हाड़ी चलती है।

कहता है पेड़ –
“मैं बूढ़ा हूँ, पर जीवित हूँ,
हर पत्ता अब भी कविता लिखता है।
मुझे मत काटो, मत ठुकराओ,
मैं तुम्हारे कल के लिए जीता हूँ।”

✍️ यह रचना हमें
डॉ. मुल्ला आदम अली जी
द्वारा प्राप्त हुई है।
आप भी अपनी रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें

“इस कविता को साझा करें — ताकि हम सब फिर से याद करें कि पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं, यादें, साया और जीवन होते हैं।”


2 comments on “बूढ़े पेड़ का दुख”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

आखिर कहाँ गए वो दिन?

आखिर कहाँ गए वो दिन?

बचपन - हमारे जीवन का सबसे सुंदर, सबसे निश्छल समय होता है। बचपन में बिताया गया हर एक पल, हर एक लम्हा हमारे लिए अनमोल...
वनों की फरियाद

वनों की फरियाद

वनों की फरियाद कविता प्रकृति की पीड़ा, पेड़ों की अहमियत और मानव द्वारा किए जा रहे विनाश की कहानी कहती है। यह हरियाली बचाने की...
प्रदूषण है शैतान

प्रदूषण है शैतान

'प्रदूषण है शैतान' एक शिक्षाप्रद कविता है जो बच्चों को पर्यावरण, स्वच्छता और प्रदूषण से लड़ने के लिए प्रेरित करती है।
फूलों की खिलखिलाहट

फूलों की खिलखिलाहट

फूलों की खिलखिलाहट और प्रकृति की मुस्कान पर एक दिल छू लेने वाली कविता, जो हमें पेड़ों, नदियों और हर जीव की अहमियत याद दिलाती...
धूप में खेलें हम सब

धूप में खेलें हम सब

धूप में खेलें हम सब, सुनहरा संसार, हर्षित मन, उज्ज्वल तन, खुला आसमान अपार। गेंद, गुल्ली, कबड्डी की, बच्चों की भरमार, सूरज दादा की किरणें,...
चलो झुकें उस ध्वज तले

चलो झुकें उस ध्वज तले

इस प्रेरणादायक देशभक्ति कविता में वीरों के बलिदान, आज़ादी की गाथा और विकसित भारत का सपना भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
पानी की कहानी

पानी की कहानी

पानी की कहानी, जीवन की रवानी, नदियों में बहती, धरती की कहानी सुनानी। बूँद-बूँद से सागर, प्रकृति का यह चमत्कार, पानी है जीवन, प्रकृति का...