आखिर कहाँ गए वो दिन?

बचपन – हमारे जीवन का सबसे सुंदर, सबसे निश्छल समय होता है। बचपन में बिताया गया हर एक पल, हर एक लम्हा हमारे लिए अनमोल होता है। जब भी बचपन के उन हसीन लम्हों को हम याद करने बैठते हैं,
तो आँखें ख़ुशी से नम हो जाती हैं।

चलिए, इस कविता के माध्यम से एक बार फिर उसी बचपन की सैर पर चलते हैं…

सुबह-सुबह गागर लेकर, माँ के साथ कुँए पर जाना ।
मेहनत करके, पानी भरके, वापस घर को आना ।।
बचपन की वो यादें, अब गईं हैं छिन ।
आखिर कहाँ गए वो दिन ? ।।

फिर पिता के साथ मंदिर जाते ।
ईश्वर को हम शीष नवाते ।।
मन में भावना नहीं थी कोई हीन ।
आखिर कहाँ गए वो दिन ? ।।

जब हम खेल खेलते,प्यारी बहना हमें सताती ।
माँ आकर हमको ही सुनाती ।।
गुस्सा करके माँ से हम हो जाते थे खिन ।
आखिर कहाँ गए वो दिन ? ।।

रात को दादाजी हमें, सुंदर-सुंदर कहानियाँ सुनाते ।
सपनों की दुनिया में आकर, न जाने हम कब सो जाते ।।
आज नींद अधूरी है उन कहानियों के बिन ।
आखिर कहाँ गए वो दिन ? ।।

याद हैं मुझे आज भी ये सारी बातें ।
कितनी अच्छी थीं बचपन की वो सोगातें ।।
बेचैन खड़ा मैं सोच रहा , ये सारी यादें गिन ।
आखिर कहाँ गए वो दिन ? ।।

✍️ यह रचना हमें
देवराज लोधी (इंदौर, मध्यप्रदेश)
द्वारा प्राप्त हुई है।
आप भी अपनी रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें
#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

धूप में खेलें हम सब

धूप में खेलें हम सब

धूप में खेलें हम सब, सुनहरा संसार, हर्षित मन, उज्ज्वल तन, खुला आसमान अपार। गेंद, गुल्ली, कबड्डी की, बच्चों की भरमार, सूरज दादा की किरणें,...
प्रकृति का प्रश्न

प्रकृति का प्रश्न

प्रकृति बिना इंसान के भी संपूर्ण थी। यह कविता हमें प्रकृति के स्वाभाविक सौंदर्य और मनुष्य की भूमिका पर सोचने को मजबूर करती है।
धरती माँ का संदेश

धरती माँ का संदेश

धरती माँ का संदेश, गूँजे हर कोने में, संरक्षण की बातें, उसकी गोदी के सपने में। हरियाली ओढ़े, नीले आकाश तले, कहती है धरती, “सजाओ...
प्रदूषण है शैतान

प्रदूषण है शैतान

'प्रदूषण है शैतान' एक शिक्षाप्रद कविता है जो बच्चों को पर्यावरण, स्वच्छता और प्रदूषण से लड़ने के लिए प्रेरित करती है।
गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है…  – शिक्षक दिवस की खास प्रस्तुति

गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है… – शिक्षक दिवस की खास प्रस्तुति

शिक्षक दिवस पर, इस अद्वितीय कविता के माध्यम से हमें गुरु के महत्व और उनके अमूल्य योगदान की याद दिलाई जाती है। जैसे ब्रह्मा, विष्णु,...