गर्मी की छुट्टी का मतलब : मनोरंजक बाल कविता

गर्मी की छुट्टी का मतलब है दादी-दादा के घर जाना, आइसक्रीम और आम का आनंद, और ठंडी हवा में कार्टून देखना।

summer-holidays-image

गर्मी की छुट्टियों का इंतजार बच्चों और बड़ों दोनों को रहता है। यह समय न केवल आराम करने का होता है बल्कि खुशियों और मस्ती का भी होता है। गर्मी की छुट्टियाँ न केवल मनोरंजन का समय होती हैं बल्कि यह बच्चों को खुशियों और सरल सुखों का अनुभव भी कराती हैं। यह समय उनके लिए यादगार बन जाता है। आइए, इस बाल कविता का आनंद लें और गर्मी की छुट्टियों की खुशियों को महसूस करें।

गर्मी की छुट्टी का मतलब,
नाना-नानी के घर जाना।

बिना किसी आवेदन के ही,
उधम का परमिट मिल जाना।

गर्मी की छुट्टी का मतलब,
बस्ते से छुट्टी पा जाना।
सोफे पर, बिस्तर पर दिनभर,
धमा-चौकड़ी, शोर मचाना।

गर्मी की छुट्टी का मतलब,
ठंडी लस्सी, कुल्फी खाना।
आइसक्रीम के कोन गटककर
मस्ती करना, मौज उड़ाना।

गर्मी की छुट्टी का मतलब,
शाम ढले होटल में जाना।
अनानास के ठंडे रस का,
पापा से ऑर्डर करवाना।

गर्मी की छुट्टी का मतलब,
पके आम कई चट कर जाना।
खरबूजों, अंगूर, संतरों,
तरबूजों पर रंग जमाना।

गर्मी की छुट्टी का मतलब,
लैप-टेब में ही रम जाना।
कार्टून फिल्मों से होना,
पक्का और सच्चा याराना।

गर्मी की छुट्टी का मतलब,
मिलना खुशियोंभरा खजाना।
एसी के कूलर के कमरे,
में मस्ताना धूम मचाना।

“गर्मी की छुट्टी का मतलब” गर्मी की छुट्टियों की खुशी और उत्साह को बखूबी दर्शाती है। यह दादी-दादा के घर जाने, स्कूल बैग से छुटकारा पाने और घर पर आराम करने की खुशी को बयां करती है। इसमे आइसक्रीम, ठंडे पेय, आम, तरबूज और अंगूर खाने का आनंद भी शामिल है। कार्टून देखने और ठंडी एयर-कंडीशन्ड कमरों की खुशी को भी दर्शाती है। अंततः, यह गर्मी की छुट्टियों के सरल सुखों और खुशियों का उत्सव मनाती है।

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

सड़क सुरक्षा

सड़क सुरक्षा

यह कविता सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व को उजागर करती है। हर नागरिक को नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित बनाना चाहिए।
होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता

रंगों से सजा है आंगन, खुशियों से भरा हर घर,गूंजे हैं रंगों की तानें, होली आई है भरपूर। लाल, नीला, पीला, हरा, सब रंगों का...
रक्षाबंधन: भाई-बहन का अनमोल वादा

रक्षाबंधन: भाई-बहन का अनमोल वादा

क्या भाई, मुझसे एक वादा करोगे?अपनी प्यारी बहन को तुम इतना मजबूत बनाओगे? मैं अपनी रक्षा खुद कर सकूं, इतनी बहादुरी सिखाओगे,जरूरत पड़ने पर शस्त्र...
होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता (Holi Par Bal Kavita) होली आई, होली आई।रंग बिरंगी होली आई।धूम मचाती होली आई।घर घर में खुशियां लाई।बच्चों की यह टोली...