स्वतंत्रता दिवस 2024: बेहतरीन शायरी और कविताएं

स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर अगर आप 15 अगस्त के दिन कुछ पंक्तियां बोलना चाहते हैं, तो ये अमर कविताएं और शायरी आपकी भावनाओं को सबसे बेहतरीन तरीके से व्यक्त करेंगे। इन शब्दों में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और कवियों की वो आग और जुनून झलकता है, जिसने हमारे देश को आज़ादी दिलाई। मेरे […]

independence_day

स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर अगर आप 15 अगस्त के दिन कुछ पंक्तियां बोलना चाहते हैं, तो ये अमर कविताएं और शायरी आपकी भावनाओं को सबसे बेहतरीन तरीके से व्यक्त करेंगे। इन शब्दों में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और कवियों की वो आग और जुनून झलकता है, जिसने हमारे देश को आज़ादी दिलाई।

मेरे जज्बातों से इस कदर वाकिफ हैं मेरी कलम
मैं इश्क भी लिखना चाहूँ तो भी, इंकलाब लिख जाता हैं!
– भगत सिंह

कारवां जिन का लुटा राह में आज़ादी की
क़ौम का मुल्क का उन दर्द के मारों को सलाम
– बनो ताहिरा सईद

लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा, इंकलाब लाएगा
भगत सिंह

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी
– फ़िराक़ गोरखपुरी

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
लाल चन्द फ़लक

जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता
नोटों में लिपटकर, सोने में समिटकर मरे हैं शासक कई
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता
भगत सिंह

जब देश में थी दीवाली, वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में, वो झेल रहे थे गोली
– कवि प्रदीप

वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
– जाफ़र मलीहाबादी

दिलों में हुब्ब-ए-वतन है अगर तो एक रहो
निखारना ये चमन है अगर तो एक रहो
– जाफ़र मलीहाबादी

मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा
– अल्लामा इक़बाल

#Editors Choice #Hindi Educational Rhymes

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

सपनों का स्कूल

सपनों का स्कूल

सपनों का स्कूल, जहाँ हर दिन नया सवेरा, ज्ञान की रोशनी में, खिलता हर बच्चा चेहरा। किताबें बोलें कहानियां, विज्ञान की दुनिया सजीव, हर विषय...
अपने सुंदर देश की बहारें

अपने सुंदर देश की बहारें

भारत की प्राकृतिक छायाँ, उच्च पर्वतों से लेकर बहती नदियों तक, हमारे सुंदर और न्यारे देश की महा कवीता के माध्यम से जानिए।
 खुशियों की बहार लाई है राखी

 खुशियों की बहार लाई है राखी

"खुशियों की बहार लाई है राखी" कविता रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई–बहन के पवित्र रिश्ते, प्यार और परंपरा को खूबसूरती से दर्शाती है।
मछ्ली जल की रानी है – Fish Queen Poem

मछ्ली जल की रानी है – Fish Queen Poem

मछ्ली जल की रानी है मछ्ली जल की रानी है जीवन उसका पानी है हाथ लगाओ तो डर जाएगी बाहर निकालो तो मर जाएगी पानी...
चलो झुकें उस ध्वज तले

चलो झुकें उस ध्वज तले

इस प्रेरणादायक देशभक्ति कविता में वीरों के बलिदान, आज़ादी की गाथा और विकसित भारत का सपना भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
वक्त ही नहीं मिला

वक्त ही नहीं मिला

इस कविता में समय की कमी और जीवन की आपाधापी के विषय को गहराई से व्यक्त किया गया है, जो पाठकों को जीवन के महत्वपूर्ण...