शहर की जिंदगी: पढ़े-लिखे परिंदों का संघर्ष

पढ़े-लिखे परिंदे हैं, शहर की चारदीवारी में,नौ से छह की ड्यूटी, मन उलझा है बेचारी में। दिल तो गांव में है बसा, मगर देह है शहर की,ख़ुशी ढूंढने चले थे, पर मिली बस ख़बरें बासी-बासी। दोनों ही कमाने में जुटे, बच्चों को कौन संभाले,टारगेट की दौड़ है तेज़, तन है बीमा के हवाले। दोस्ती का […]

citylife

पढ़े-लिखे परिंदे हैं, शहर की चारदीवारी में,
नौ से छह की ड्यूटी, मन उलझा है बेचारी में।

दिल तो गांव में है बसा, मगर देह है शहर की,
ख़ुशी ढूंढने चले थे, पर मिली बस ख़बरें बासी-बासी।

दोनों ही कमाने में जुटे, बच्चों को कौन संभाले,
टारगेट की दौड़ है तेज़, तन है बीमा के हवाले।

दोस्ती का न अब वो संग है, न न्योता न कोई पुकार,
अपने ही घर में आते हैं, जैसे अजनबी किरायेदार।

बीघा की ज़मीन छोड़ी, वर्ग फीट के लिए,
रिश्ते भी पीछे छूट गए, शहरी भागदौड़ में।

पहले तो अच्छा लगता था, अकेलापन भी स्वप्निल था,
मुसीबतें भी हार मानती थीं, जब साथ परिवार था।

माता-पिता गांव में हैं अड़े, शहर में कहां मिले रोज़गार,
जिनके पास दोनों हैं, उनका जीवन है बेमिसाल।

पढ़े-लिखे परिंदे हैं, माचिस के घरों में,
नौ से छह की ड्यूटी, और थकावट भरे मन में।

यह कविता शहर में बसे उन लोगों की स्थिति का वर्णन करती है, जो अपने गांव और पारिवारिक जीवन को छोड़कर शहर की भागदौड़ में उलझ गए हैं। ये पढ़े-लिखे परिंदे यानी शिक्षित लोग, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए शहर की चारदीवारी में बंद हो गए हैं, वे नौ से छह की नौकरी में फंसे हुए हैं।

#Editors Choice #Inspirational Poem

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

अप्रैल फूल

अप्रैल फूल

यह अप्रैल फूल कविता बच्चों और बड़ों के लिए समान रूप से रोचक है, जिसमें हास्य, शरारत और सरल भाषा का मेल देखने को मिलता...
मछ्ली जल की रानी है – Fish Queen Poem

मछ्ली जल की रानी है – Fish Queen Poem

मछ्ली जल की रानी है मछ्ली जल की रानी है जीवन उसका पानी है हाथ लगाओ तो डर जाएगी बाहर निकालो तो मर जाएगी पानी...
रक्षाबंधन: भाई-बहन का अनमोल वादा

रक्षाबंधन: भाई-बहन का अनमोल वादा

क्या भाई, मुझसे एक वादा करोगे?अपनी प्यारी बहन को तुम इतना मजबूत बनाओगे? मैं अपनी रक्षा खुद कर सकूं, इतनी बहादुरी सिखाओगे,जरूरत पड़ने पर शस्त्र...
नीम का पेड़

नीम का पेड़

नीम का पेड़ सिर्फ छांव ही नहीं देता, बल्कि यह हमें स्वास्थ्य, सादगी और पर्यावरण प्रेम का भी पाठ पढ़ाता है। इस कविता में जानें...
वक्त का खेल

वक्त का खेल

‘वक्त किसी का हुआ नहीं है,न इसे किसी की चाह है !वक्त है चलता नियत वेग से,न रोके इसे कोई राह है !! ‘वक्त को...