वक्त का खेल

‘वक्त किसी का हुआ नहीं है,न इसे किसी की चाह है !वक्त है चलता नियत वेग से,न रोके इसे कोई राह है !! ‘वक्त को रोक न पाये है, न अनल न वायु की चाल है! वक्त को फांस न पाये है, किसी आखेटक के जाल है !! ‘है वक्त किसी बेवक्त वक्त मे, हमे […]

waqt

‘वक्त किसी का हुआ नहीं है,
न इसे किसी की चाह है !
वक्त है चलता नियत वेग से,
न रोके इसे कोई राह है !!

‘वक्त को रोक न पाये है,
न अनल न वायु की चाल है!
वक्त को फांस न पाये है,
किसी आखेटक के जाल है !!

‘है वक्त किसी बेवक्त वक्त मे,
हमे ऐसा वक्त दिखाता है !
जीवन मे जो कभी न भूले,
ऐसी इक सीख सिखाता है !!’

हो गये वक्त के पाबन्द सभी,
हर किस्म के इंसान है !
है वक्त के गुलाम अफसर,
और वक्त के ही किसान है !!’

‘वक्त के संग सूर्य है ,
इन्दु-तारे भी वक्त पे चलते हैं !
वक्त पे होती खुशियां हैं ,
कई दिल वक्त पे जलते हैं !!’

‘इक वक्त हर इंसान को,
ऐसे मोड पर लाता है !
राह मझधार से बदलकर,
ऐसे छोडकर जाता है !!’

‘उठ न पाये कोई फिर,
वो बन्धन ये जोड जाता है !
देके है जख्म सीने पर,
फिर ग्रीवा मरोड जाता है !!’

‘हर वक्त वक्त को इतना,
सभी मजबूर कर दीजिये !
तोड्कर ये सब बन्दिशें ,
ये गुलामी दूर् कर लीजिये !!’

‘इक वक्त वक्त को इतना,
सब बेवक्त कर दीजिये !
करके कुछ पीछे वक्त को,
खुद को शशक्त कर लीजिये !!’

‘वक्त के पीछे न चलिये,
अरे नये जमाने वालो !
वक्त को पीछे चलवाइये,
ओ चन्द कमाने वालो !!’

‘वक्त की कर पहचान लो,
वक्त पे कुछ खोने वालो !
‘ वक्त से गुलामी करवाइये,
बेवक्त वक्त पे सोने वालो !!’

‘वक्त को इतनी दहशत दे दो,
कि हर वक्त वक्त थर्राने लगे !
इक वक्त वक्त को ऐसा सुधारो,
कि मनुज फिर गर्राने लगे !!’

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है…  – शिक्षक दिवस की खास प्रस्तुति

गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है… – शिक्षक दिवस की खास प्रस्तुति

शिक्षक दिवस पर, इस अद्वितीय कविता के माध्यम से हमें गुरु के महत्व और उनके अमूल्य योगदान की याद दिलाई जाती है। जैसे ब्रह्मा, विष्णु,...
उम्मीद की किरणें

उम्मीद की किरणें

उम्मीद की किरणें, जीवन का उजाला, हर अंधेरे में जलती, आशा की एक ज्वाला। दुख की घड़ी में भी, उम्मीद की रोशनी फैलाई, हर पल,...
सितारों से बातें

सितारों से बातें

सितारों से बातें, रात की यह मीठी गाथा, चाँदनी रात में, बिखरी हुई तारों की झिलमिलाहट। आसमान के कोने से, कहते सितारे कहानियां, सपनों की...
चलो झुकें उस ध्वज तले

चलो झुकें उस ध्वज तले

इस प्रेरणादायक देशभक्ति कविता में वीरों के बलिदान, आज़ादी की गाथा और विकसित भारत का सपना भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता (Holi Par Bal Kavita) होली आई, होली आई।रंग बिरंगी होली आई।धूम मचाती होली आई।घर घर में खुशियां लाई।बच्चों की यह टोली...
मछ्ली जल की रानी है – Fish Queen Poem

मछ्ली जल की रानी है – Fish Queen Poem

मछ्ली जल की रानी है मछ्ली जल की रानी है जीवन उसका पानी है हाथ लगाओ तो डर जाएगी बाहर निकालो तो मर जाएगी पानी...