समय का महत्व: सुमन लता त्यागी की कविता

समय का पहिया चलता जाए, समय अनमोल हमें सिखाए। जो समय को व्यर्थ गँवाते, लुटाकर मनके भी वापस न पाते। खोया स्वास्थ्य हम पा सकते हैं, परिश्रम से असफलता मिटा सकते हैं। पर गया समय न लौटकर आता, समय गँवाने पर हर कोई पछताता। समय के साथ घूमे धरती, एक पल विश्राम न करती। समय […]

imortanceoftime

समय का पहिया चलता जाए,

समय अनमोल हमें सिखाए।

जो समय को व्यर्थ गँवाते,

लुटाकर मनके भी वापस न पाते।

खोया स्वास्थ्य हम पा सकते हैं,

परिश्रम से असफलता मिटा सकते हैं।

पर गया समय न लौटकर आता,

समय गँवाने पर हर कोई पछताता।

समय के साथ घूमे धरती,

एक पल विश्राम न करती।

समय और लहरें बढ़ती जातीं,

कभी लौट कर नहीं वे आतीं।

आज का काम न कल पर टालो,

आज, अभी, तुरंत कर डालो।

समय का महत्व जीवन में लाओ,

हर काम की समय तालिका बनाओ।

जो समय का सदुपयोग हैं करते,

जीवन के सफलता से दामन हैं भरते।

कवियत्री का नाम – 

सुमन लता त्यागी

#Editors Choice #Hindi Educational Rhymes

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

चंदा मामा दूर के…

चंदा मामा दूर के…

बच्चों की लोकप्रिय 'चंदा मामा' हिंदी कविता का अन्वेषण करें। पीढ़ियों से बच्चों का मन मोहने वाली इस क्लासिक कविता को पढ़ें और साझा करें।
रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन

रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन

यह कविता 'राखी पर भाई का वादा' दर्शाती है कि एक भाई अपनी बहन के लिए क्या महसूस करता है — स्नेह, सुरक्षा और जीवनभर...
जीवन का आधार और हरियाली की छाया

जीवन का आधार और हरियाली की छाया

इस पेड़ पर छोटी कविता में जानें कैसे पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, जो स्वच्छ वायु, आक्सीजन, और हरियाली की छाया प्रदान करते हैं।
पेड़ों की सीख

पेड़ों की सीख

पेड़ों की सीख, अनमोल जीवन के पाठ, हरा-भरा संसार, पेड़ों का है यह सार्थक विश्वास। खड़े अडिग वे, हर मौसम में, देते छाँव और फल,...
रेहलत

रेहलत

"रेहलत" एक भावनात्मक यात्रा है, जो उम्र भर साथ बिताने वाले दो आत्माओं के अंतिम बिछड़ाव की पीड़ा को शब्दों में समेटती है। यह कविता...
बूढ़े पेड़ का दुख

बूढ़े पेड़ का दुख

"मैं बूढ़ा हूँ, पर जीवित हूँ..." — एक संवेदनशील कविता, जो एक पेड़ के माध्यम से जीवन, स्मृतियों और उपेक्षा की कहानी बयाँ करती है।
खबरों का भंडार: अखबार की कविता

खबरों का भंडार: अखबार की कविता

लेकर खबरों का भंडार, रोज सुबह आता अखबार। तरह-तरह की खबरें लाता, हम सबका है ज्ञान बढ़ाता। घर भर में हलचल मच जाए, दादा-पापा दौड़े...