रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन
यह कविता ‘राखी पर भाई का वादा’ दर्शाती है कि एक भाई अपनी बहन के लिए क्या महसूस करता है — स्नेह, सुरक्षा और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प।
है तुमसे रहा यह मेरा वादा बहन,
रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन,
एक आंच भी ना आने दूँ तुम पर,
यह वचन रहा मेरा तुमसे बहन।
मैं भाई भी हूँ!
मैं दोस्त भी हूँ!
मैं पिता भी हूँ तुम्हारा,
तुम हम सब की लाड़ो हो,
तुमको लाड से पाला है मैंने,
तुम मेरे हाथ की पली हो,
तुम मेरी बिटिया हो बहन।
तेरी आँख कभी नम न हो,
तुझे कभी कोई गम न हो,
दुनिया की खुशी तेरे कदमो में रहे,
तेरे राह में कोई अड़चन न रहे,
खुशियाँ तेरी आंगन की चमक हो,
रौशन तेरा गुलशन सदा रहे,
है सदा सुरक्षित तू मेरी बहना,
यह अरदास मेरी है रब से,
है तुमसे रहा यह मेरा वादा बहन,
रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन।












प्रातिक्रिया दे