प्रतिज्ञा – एक प्रेरणादायक कविता

हम सब मिलकर करें प्रतिज्ञा, सपनों को साकार करें। साथ चलें, हाथ बढ़ाएं, नया सवेरा लेकर आएं।

मिलकर करें प्रतिज्ञा कविता की छवि

आओ मिलकर करें प्रतिज्ञा
देश को स्वर्ग बनाना है।
इससे ‘वर’ पा बड़े हुए
हमें इसको स्वर्ग बनाना है।

उच्च हिमालय कहता हमसे
तुमको ऊँचा रहना है।
आए आँधी या तूफान 
तुमको सब कुछ सहना है।
अपना जीवन भी हम सबको
‘पर्वतराज’ बनाना है। 
इससे ‘वर’ पा बड़े हुए
हमें इसको धन्य बनाना है।

निर्मल नदियाँ नित बह बह कर
सीख सदा यह देती है।
सबको दो शीतलता अपनी
ये सब हमसे कहती हैं।
हम उत्सर्ग करें ये जीवन 
जग को सुखी बनाना है।
इससे ‘वर’ पा बड़े हुए
हमें इसको धन्य बनाना है।

धरती इसकी कितनी सुंदर 
सहना हमें सिखाती है।
दुखियों के दुख दूर करे
ये बात हमें समझाती है।
इससे शिक्षा ग्रहण करें
जीवन  निःस्वार्थ बनाना है।
इससे ‘वर’ पा बड़े हुए
हमें इसको धन्य बनाना है।

प्रतिज्ञा” एक प्रेरणादायक हिंदी कविता है जो एकजुटता और संकल्प की भावना को उजागर करती है। यह कविता सामाजिक समरसता और सामूहिक प्रयासों की महत्वता पर जोर देती है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाए जा सकें। कवि हमें यह संदेश देता है कि हम सब मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। कविता में शब्दों का सुंदर चयन और विचारों की गहराई इसे एक प्रभावशाली रचना बनाते हैं।

#Editors Choice #Inspirational Poem

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

पेड़ों की सीख

पेड़ों की सीख

पेड़ों की सीख, अनमोल जीवन के पाठ, हरा-भरा संसार, पेड़ों का है यह सार्थक विश्वास। खड़े अडिग वे, हर मौसम में, देते छाँव और फल,...
मेरा प्रश्न

मेरा प्रश्न

यह कविता एक ऐसे मुसाफ़िर की कहानी है जो शोर, भीड़ और प्रश्नों से जूझते हुए अंततः खुद को मौन में खोज निकालता है। आत्ममंथन...
सितारों से बातें

सितारों से बातें

सितारों से बातें, रात की यह मीठी गाथा, चाँदनी रात में, बिखरी हुई तारों की झिलमिलाहट। आसमान के कोने से, कहते सितारे कहानियां, सपनों की...
राखी आई, राखी आई

राखी आई, राखी आई

राखी आई, राखी आई!हर घर ढ़ेरों खुशियाँ लाई! बच्चों में एक हलचल है,किसकी कितनी हुई कमाई! चंदन, रोली और मिठाई से सजी थाल लिए,नन्ही बहना...
राखी की डोर है

राखी की डोर है

"राखी की डोर" कविता भाई–बहन के रिश्ते की सुंदरता, वचन और प्रेम को दर्शाती है। यह डोर केवल धागा नहीं, एक भावनात्मक रिश्ता है।