सूखी नदी में नाव का सफर – उम्मीद और दृढ़ता

सूखी नदी में उम्मीद और दृढ़ता के सफर को जानें। पढ़ें हमारी कविता जो नाव की कठिन यात्रा और मंज़िल तक पहुँचने की कहानी कहती है।

सूखी नदी में नाव चल नहीं सकती
चप्पू चलाना भी सार्थक नहीं होता
मांझी के प्रयास बेकार जाते हैं
मंज़िल मिल नहीं पाती
पार कैसे उतरे नाव
नीर के बिना?

निराशा.. असफलता…
मांझी और मुसाफिरों की
बढ़ती ही जाती है… बढ़ती ही जाती है..


प्रगति रुकती है… रुकती ही जाती है
नाविक को बढ़ा नहीं सकता
किसी भी नाव को
जब तक मन -सरिता में
आस्था-प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का
पावन नीर न होगा,
पार उतरने की चाह न होगी 
आगे बढ़ने का उत्साह भी तो हो
तभी तो पार उतरेगी  “तेरी”
आगे बढ़ेंगे हम… आगे बढ़ेंगे हम…
मांझी के प्रयास और चाह मुसाफिर की..m
दोनों का साथ ही… मंजिल की
 चुनौती है…
मिलने दो इनको लक्ष्य भी
सूखी है नदी अभी
खूब उसे भरने दो
खूब उसे भरने दो 
तेरी पार उतरने दो

सूखी नदी में नाव की यात्रा

यह कविता सूखी नदी में नाव की प्रेरणादायक यात्रा का वर्णन करती है, जहाँ उम्मीद और दृढ़ता के बिना प्रयास बेकार हो जाते हैं। मांझी और मुसाफिरों की निराशा और असफलता बढ़ती ही जाती है, लेकिन आस्था, प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का पावन नीर मिलते ही नाव अपनी मंजिल की ओर बढ़ने लगती है। यह कविता हमें सिखाती है कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और दृढ़ संकल्प भरना चाहिए, ताकि हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

चंदा मामा दूर के…

चंदा मामा दूर के…

बच्चों की लोकप्रिय 'चंदा मामा' हिंदी कविता का अन्वेषण करें। पीढ़ियों से बच्चों का मन मोहने वाली इस क्लासिक कविता को पढ़ें और साझा करें।
होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता

होली पर बाल कविता (Holi Par Bal Kavita) होली आई, होली आई।रंग बिरंगी होली आई।धूम मचाती होली आई।घर घर में खुशियां लाई।बच्चों की यह टोली...
पानी की कहानी

पानी की कहानी

पानी की कहानी, जीवन की रवानी, नदियों में बहती, धरती की कहानी सुनानी। बूँद-बूँद से सागर, प्रकृति का यह चमत्कार, पानी है जीवन, प्रकृति का...
हमारा पर्यावरण

हमारा पर्यावरण

हमारा पर्यावरण कविता में धरती, पेड़-पौधों और स्वच्छता के महत्व को सरल और आकर्षक शब्दों में प्रस्तुत किया गया है।
काश.! मैं बन जाऊँ वृक्ष

काश.! मैं बन जाऊँ वृक्ष

"काश! मैं बन जाऊँ वृक्ष" कविता में लेखक वृक्ष बनने की कामना करता है, जो बिना भेदभाव सबको फल, फूल, छाया और प्रेम देता है।
मेरा प्रश्न

मेरा प्रश्न

यह कविता एक ऐसे मुसाफ़िर की कहानी है जो शोर, भीड़ और प्रश्नों से जूझते हुए अंततः खुद को मौन में खोज निकालता है। आत्ममंथन...
काश! मेरी भी एक बहन होती – एक भावुक कविता

काश! मेरी भी एक बहन होती – एक भावुक कविता

काश! मेरी भी एक बहन होती,रोती-हंसती और गुनगुनाती।रूठती-ऐंठती और खिलखिलाती,मुझसे अपनी हर जिद मनवाती।राखी बांध मुझे वो खुश होती,काश! मेरी भी एक बहन होती। पीठ...
समय का सफर

समय का सफर

समय का सफर, अनंत चलता जाए, पल-पल बदलता, नई कहानियाँ बनाए। कभी खुशियों का पल, कभी गम का दौर, समय सिखाता हर पल, जीवन का...
रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन

रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन

यह कविता 'राखी पर भाई का वादा' दर्शाती है कि एक भाई अपनी बहन के लिए क्या महसूस करता है — स्नेह, सुरक्षा और जीवनभर...