काश! मेरी भी एक बहन होती – एक भावुक कविता

काश! मेरी भी एक बहन होती,रोती-हंसती और गुनगुनाती।रूठती-ऐंठती और खिलखिलाती,मुझसे अपनी हर जिद मनवाती।राखी बांध मुझे वो खुश होती,काश! मेरी भी एक बहन होती। पीठ पर बैठाकर घोड़ा बनता,उसे बाग-बगीचा दिखाता।लोरी गाकर सुलाता उसे,मेरी बाहों के झूले में वो सोती,काश! मेरी भी एक बहन होती। सपनों के आकाश में उड़ती,दिल से आकर जुड़ती।रिश्तों को परिभाषित […]

dreamforsis

काश! मेरी भी एक बहन होती,
रोती-हंसती और गुनगुनाती।
रूठती-ऐंठती और खिलखिलाती,
मुझसे अपनी हर जिद मनवाती।
राखी बांध मुझे वो खुश होती,
काश! मेरी भी एक बहन होती।

पीठ पर बैठाकर घोड़ा बनता,
उसे बाग-बगीचा दिखाता।
लोरी गाकर सुलाता उसे,
मेरी बाहों के झूले में वो सोती,
काश! मेरी भी एक बहन होती।

सपनों के आकाश में उड़ती,
दिल से आकर जुड़ती।
रिश्तों को परिभाषित करती,
हम सबकी प्यारी होती,
काश! मेरी भी एक बहन होती।

कभी दोस्त बन मन को भाती,
कभी मां की तरह ममता दिखाती।
कभी बेटी बन खुशियां लाती,
जीवन की रोशनी होती,
काश! मेरी भी एक बहन होती।

रक्षाबंधन के दिन आती,
मेरे माथे पर टीका लगाती।
स्नेह का धागा कलाई पर बांधती,
आयु और समृद्धि का वर देती,
काश! मेरी भी एक बहन होती।

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

खबरों का भंडार: अखबार की कविता

खबरों का भंडार: अखबार की कविता

लेकर खबरों का भंडार, रोज सुबह आता अखबार। तरह-तरह की खबरें लाता, हम सबका है ज्ञान बढ़ाता। घर भर में हलचल मच जाए, दादा-पापा दौड़े...
जीवन का आधार और हरियाली की छाया

जीवन का आधार और हरियाली की छाया

इस पेड़ पर छोटी कविता में जानें कैसे पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, जो स्वच्छ वायु, आक्सीजन, और हरियाली की छाया प्रदान करते हैं।
वनों की फरियाद

वनों की फरियाद

वनों की फरियाद कविता प्रकृति की पीड़ा, पेड़ों की अहमियत और मानव द्वारा किए जा रहे विनाश की कहानी कहती है। यह हरियाली बचाने की...
रेहलत

रेहलत

"रेहलत" एक भावनात्मक यात्रा है, जो उम्र भर साथ बिताने वाले दो आत्माओं के अंतिम बिछड़ाव की पीड़ा को शब्दों में समेटती है। यह कविता...
उम्मीद की किरणें

उम्मीद की किरणें

उम्मीद की किरणें, जीवन का उजाला, हर अंधेरे में जलती, आशा की एक ज्वाला। दुख की घड़ी में भी, उम्मीद की रोशनी फैलाई, हर पल,...
 खुशियों की बहार लाई है राखी

 खुशियों की बहार लाई है राखी

"खुशियों की बहार लाई है राखी" कविता रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई–बहन के पवित्र रिश्ते, प्यार और परंपरा को खूबसूरती से दर्शाती है।
समय का सफर

समय का सफर

समय का सफर, अनंत चलता जाए, पल-पल बदलता, नई कहानियाँ बनाए। कभी खुशियों का पल, कभी गम का दौर, समय सिखाता हर पल, जीवन का...