हिन्दी दिवस कविता – जय हिन्दी
“हिन्दी दिवस पर प्रस्तुत है कविता ‘जय हिन्दी’, जो हिन्दी की शुद्धता, संस्कृति और गौरव को दर्शाती है। इस कविता में हिन्दी की महानता और हमारे जीवन में इसकी अहमियत को सुंदर शब्दों में व्यक्त किया गया है।”
संस्कृत से जन्मी है हिन्दी,
शुद्धता का प्रतीक है हिन्दी ।
लेखन और वाणी दोनो को,
गौरान्वित करवाती हिन्दी ।
उच्च संस्कार, वियिता है हिन्दी,
सतमार्ग पर ले जाती हिन्दी ।
ज्ञान और व्याकरण की नदियाँ,
मिलकर सागर सोत्र बनाती हिन्दी ।
हमारी संस्कृति की पहचान है हिन्दी,
आदर और मान है हिन्दी ।
हमारे देश की गौरव भाषा,
एक उत्कृष्ट अहसास है हिन्दी ।।
हिन्दी दिवस का महत्व
हिन्दी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हिन्दी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और पहचान की धरोहर है। यह कविता “जय हिन्दी” हमें हिन्दी की महानता का एहसास कराती है।












प्रातिक्रिया दे