मेरा सफ़र: ज़िंदगी की प्रेरक कविता

एक रास्ता अकेला सफर एक प्रेरणादायक हिन्दी कविता है जो जीवन की कठिनाइयों और सुंदर पलों को साथ लेकर चलने की सीख देती है।

safar

आओ चलें हम एक रस्ते अकेले,
हो राह काँटो की ,फिज़ा फूलों भरी,
लंबा सफ़र,मंजिल अधूरी है अभी,
चलते चलें हम राह हँसते खेलते।
हो मस्त जुन्हाई लगे छाँव कभी,
जो आसमां आए तले पाँव कभी,
रस्ता बड़ा लंबा ,सफ़र है अकेला,
मैं तो अकेले ही चला गाँव कभी।
आए मुसाफ़िर इस जमीं तो पाक पर,
पर साथ ना कोई चलें इस राह पर,
कुछ तो कहे सहना हुआ मुश्किल अभी,
कुछ लौट आए ,कुछ बढ़े इक आह पर।
सोए हुए गुमनाम महलों से हुए,
रण में लड़े जो ,नाम उनके ही हुए।

✍️ यह रचना हमें
पंकज कुमार (सफ़र)
द्वारा प्राप्त हुई है।
आप भी अपनी रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें
#User Stories

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन

रहूं सदा मैं साथ तेरे बहन

यह कविता 'राखी पर भाई का वादा' दर्शाती है कि एक भाई अपनी बहन के लिए क्या महसूस करता है — स्नेह, सुरक्षा और जीवनभर...
समय का सफर

समय का सफर

समय का सफर, अनंत चलता जाए, पल-पल बदलता, नई कहानियाँ बनाए। कभी खुशियों का पल, कभी गम का दौर, समय सिखाता हर पल, जीवन का...
बूढ़े पेड़ का दुख

बूढ़े पेड़ का दुख

"मैं बूढ़ा हूँ, पर जीवित हूँ..." — एक संवेदनशील कविता, जो एक पेड़ के माध्यम से जीवन, स्मृतियों और उपेक्षा की कहानी बयाँ करती है।