सूर्यकांत त्रिपाठी की कविता – अट नहीं रही है

“अट नहीं रही है” सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की प्रसिद्ध फागुन कविता है, जिसमें ऋतु की आभा, रंग और सुगंध का गहन चित्रण किया गया है। पढ़ें विस्तार से।

अट नहीं रही है
आभा फागुन की तन
सट नहीं रही है।

कहीं साँस लेते हो,
घर-घर भर देते हो,
उड़ने को नभ में तुम
पर-पर कर देते हो,
आँख हटाता हूँ तो
हट नहीं रही है।

पत्तों से लदी दाल,
कहीं हरी, कहीं लाल,
कहीं पड़ी है उर में
मंद-गंध-पुष्प-माल,
पाट-पाट शोभा-श्री
पट नहीं रही है।

इस सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता में कवि ने फागुन मास की सुंदरता और मादकता को दर्शाया है, जो तन-मन को पूरी तरह घेर लेती है। इसकी खुशबू, रंग और सौंदर्य इतने गहरे हैं कि आँखें हटाने पर भी वह मन से नहीं हटती।

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता "कोशिश करने वालों की हार नहीं होती" हमें सिखाती है कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य...
दिन जल्दी-जल्दी ढलता है!

दिन जल्दी-जल्दी ढलता है!

"दिन जल्दी-जल्दी ढलता है" कविता समय के बहाव, आत्मचिंतन और परिवार के प्रतीक्षा भाव को सुंदर तरीके से दर्शाती है।
बात सीधी थी पर एक बार

बात सीधी थी पर एक बार

कभी-कभी सरल बात भाषा में उलझकर पेचीदा हो जाती है। यह कविता बताती है कि सहज और ईमानदार भाषा ही बात को सही ताकत देती...
एक अजीब दिन

एक अजीब दिन

एक अजीब दिन कविता में कुँवर नारायण बताते हैं कि विश्वास, सच्चाई और आत्मसम्मान के साथ जिया गया दिन ही असली सुख देता है।