उत्साह कविता – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

‘उत्साह’ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला द्वारा रचित एक प्रेरणादायक कविता है, जिसमें बादलों के माध्यम से नवजीवन और जोश का आह्वान किया गया है।

बादल, गरजो!—
घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!

ललित ललित, काले घुँघराले,
बाल कल्पना के-से पाले,

विद्युत-छवि उर में,कवि नवजीवन वाले!
वज्र छिपा, नूतन कविता

फिर भर दो—
बादल गरजो!

विकल विकल उन्मन थे उन्मन
विश्व के निदाघ के सकल जन,

आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन!
तृप्त धरा, जल से फिर

शीतल कर दो—
बादल, गरजो!

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

गीत नहीं गाता हूँ

गीत नहीं गाता हूँ

पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणादायक कविता 'गीत नहीं गाता हूँ' – संघर्ष और आत्मबल की अद्भुत अभिव्यक्ति।
एक अजीब दिन

एक अजीब दिन

एक अजीब दिन कविता में कुँवर नारायण बताते हैं कि विश्वास, सच्चाई और आत्मसम्मान के साथ जिया गया दिन ही असली सुख देता है।