एक अजीब दिन

एक अजीब दिन कविता में कुँवर नारायण बताते हैं कि विश्वास, सच्चाई और आत्मसम्मान के साथ जिया गया दिन ही असली सुख देता है।

आज सारे दिन बाहर घूमता रहा
और कोई दुर्घटना नहीं हुई।

आज सारे दिन लोगों से मिलता रहा
और कहीं अपमानित नहीं हुआ।

आज सारे दिन सच बोलता रहा
और किसी ने बुरा न माना।

आज सबका यक़ीन किया
और कहीं धोखा नहीं खाया।

और सबसे बड़ा चमत्कार तो यह
कि घर लौटकर मैंने किसी और को नहीं
अपने ही को लौटा हुआ पाया। 

इस कविता में कवि कुँवर नारायण जी बताते हैं कि आज का दिन उनके लिए असाधारण रहा क्योंकि आज न कोई दुर्घटना हुई, न किसी ने उनका अपमान किया, न सच बोलने पर विवाद हुआ और न ही भरोसा करने पर धोखा मिला। अंत में सबसे बड़ा सुकून यही रहा कि घर लौटकर कवि ने खुद को वैसा ही पाया जैसा वह सुबह निकला था- यानी दिन की भागदौड़ और दुनिया की जटिलताओं के बावजूद उसका अस्तित्व और उसका स्वाभिमान सुरक्षित रहा। मूल रूप से कवि यह बतलाना चाहता है की दुनिया में भरोसा, सच्चाई और लोगों के प्रति सम्मान आज भी मौजूद है।

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता "कोशिश करने वालों की हार नहीं होती" हमें सिखाती है कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य...
पथ की पहचान

पथ की पहचान

पथ की पहचान कविता में हरिवंश राय बच्चन ने जीवन की अनिश्चितताओं, सही राह की पहचान और दृढ़ निश्चय की आवश्यकता को मार्मिकता से दर्शाया...
गीत नहीं गाता हूँ

गीत नहीं गाता हूँ

पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणादायक कविता 'गीत नहीं गाता हूँ' – संघर्ष और आत्मबल की अद्भुत अभिव्यक्ति।
बात सीधी थी पर एक बार

बात सीधी थी पर एक बार

कभी-कभी सरल बात भाषा में उलझकर पेचीदा हो जाती है। यह कविता बताती है कि सहज और ईमानदार भाषा ही बात को सही ताकत देती...