नया वसन्त

‘नया वसन्त’ एक खूबसूरत हिंदी कविता है, जो प्रकृति की सुंदरता और जीवन के नये आरम्भ का अद्भुत चित्रण करती है। इसे पढ़कर मन में एक नयी ऊर्जा और ताजगी का अहसास होता है।

Spring season

हरी-भरी हो गई है धरती
फूलों से लद गया वसन्त
सुन्दरता धरती की देखें 
दूर दूर तक कहीं न अन्त।
अभी अभी मेरे जीवन में
आया है नया वसन्त।

मेरे स्वर्णिम सपनों का
कहीं न आदि कहीं न अंत।
मैं कल्प शक्ति के पंख पसारे
नील गगन में उड़ जाऊं ।
या मंद पवन का झोंका बन
हरी-भरी डालियां हिलाऊं।
या मधुमक्खी बनकर के
फूलों का रस पी जाऊं
या भंवरा बनकर बगिया में
इधर उधर मंडराऊं।
या नन्हा सा पक्षी बन
फुदक फुदक गाना गाऊं।
या सुन्दर सी तितली बनकर
बच्चों के मन को भाऊं।
या फिर सुन्दर वृक्ष बनूं
धरती पर हरियाली लाऊं।

पता नहीं इस डाली को
जो हरी-भरी इठलाती है।
नहीं जानती पतझड़ को
वो पत्ते सब ले जाएगा।
नहीं फूल को पता कि
उसको इक दिन बीज बन जाना है
बीज को क्या मालूम कि
उसके भीतर वृक्ष छिपा बैठा।
फिर बीज उगेगा वृक्ष बनेगा।
फिर वसन्त आ जाएगा
कोमल कलियां फिर से होंगी
पुष्प लसित डाली होगी
अभी अभी मेरे जीवन में
आया है एक नया वसन्त
उल्लासों से भरा वसन्त।
मन में मेरे स्वप्न अंकुरित
होते हैं नित नए नए।
कौन अंकुरण पौध बनेगा
वृक्ष नया कैसा होगा
मन के अन्तर्द्वन्दों में है
मेरा यह नया वसन्त।।

#Editors Choice

One reply on “नया वसन्त”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

हमारा पर्यावरण

हमारा पर्यावरण

हमारा पर्यावरण कविता में धरती, पेड़-पौधों और स्वच्छता के महत्व को सरल और आकर्षक शब्दों में प्रस्तुत किया गया है।
रक्षाबंधन: भाई-बहन का अनमोल वादा

रक्षाबंधन: भाई-बहन का अनमोल वादा

क्या भाई, मुझसे एक वादा करोगे?अपनी प्यारी बहन को तुम इतना मजबूत बनाओगे? मैं अपनी रक्षा खुद कर सकूं, इतनी बहादुरी सिखाओगे,जरूरत पड़ने पर शस्त्र...
वक्त का खेल

वक्त का खेल

‘वक्त किसी का हुआ नहीं है,न इसे किसी की चाह है !वक्त है चलता नियत वेग से,न रोके इसे कोई राह है !! ‘वक्त को...
वीर जवान, वीरों के अमर सपने

वीर जवान, वीरों के अमर सपने

हम अपने वीरों की समाधि पर,श्रद्धा के फूलचढ़ाते हैं!मन में उनके प्रतिगर्व भावआँखों में आँसू आते हैं!!सिर कटे मगर,न झुके कभीवे वीर हमारे अपने थे,आजाद...
पिता पर खूबसूरत कविता 

पिता पर खूबसूरत कविता 

यह पिता पर कविता उनके निस्वार्थ प्रेम, संघर्ष और जिम्मेदारियों को दर्शाती है। यह भावनात्मक कविता उनके अंदर छुपे कोमल हृदय को उजागर करती है।
केले का मज़ा

केले का मज़ा

केले का मज़ा' एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद हिंदी कविता है जो सार्वजनिक स्थानों पर सफाई और जिम्मेदारी के महत्व को बताती है।
राखी की डोर है

राखी की डोर है

"राखी की डोर" कविता भाई–बहन के रिश्ते की सुंदरता, वचन और प्रेम को दर्शाती है। यह डोर केवल धागा नहीं, एक भावनात्मक रिश्ता है।