खिलौनेवाला – बचपन और माँ का स्नेह

खिलौनेवाला कविता बच्चों की मासूम इच्छाओं और खेलों का सुंदर चित्रण करती है। इसमें एक बच्चे का अपनी माँ से भावनात्मक संवाद भी झलकता है।

वह देखो माँ आज
खिलौनेवाला फिर से आया है।

कई तरह के सुंदर-सुंदर
नए खिलौने लाया है।

हरा-हरा तोता पिंजड़े में
गेंद एक पैसे वाली

छोटी-सी मोटर गाड़ी है
सर-सर-सर चलने वाली।

सीटी भी है कई तरह की
कई तरह के सुंदर खेल

चाभी भर देने से भक-भक
करती चलने वाली रेल।

गुड़िया भी है बहुत भली-सी
पहिने कानों में बाली

छोटा-सा ‘टी सेट’ है
छोटे-छोटे हैं लोटा-थाली।

छोटे-छोटे धनुष-बाण हैं
हैं छोटी-छोटी तलवार

नए खिलौने ले लो भैया
ज़ोर-ज़ोर वह रहा पुकार।

मुन्नू ने गुड़िया ले ली है
मोहन ने मोटर गाड़ी

मचल-मचल सरला कहती है
माँ से लेने को साड़ी

कभी खिलौनेवाला भी माँ
क्या साड़ी ले आता है।

साड़ी तो वह कपड़े वाला
कभी-कभी दे जाता है

अम्मा तुमने तो लाकर के
मुझे दे दिए पैसे चार

कौन खिलौने लेता हूँ मैं
तुम भी मन में करो विचार।

तुम सोचोगी मैं ले लूँगा।
तोता, बिल्ली, मोटर, रेल

पर माँ, यह मैं कभी न लूँगा
ये तो हैं बच्चों के खेल।

मैं तलवार ख़रीदूँगा माँ
या मैं लूँगा तीर-कमान

जंगल में जा, किसी ताड़का
को मारूँगा राम समान।

तपसी यज्ञ करेंगे, असुरों—
को मैं मार भगाऊँगा

यों ही कुछ दिन करते-करते
रामचंद्र बन जाऊँगा।

यहीं रहूँगा कौशल्या मैं
तुमको यहीं बनाऊँगा।

तुम कह दोगी वन जाने को
हँसते-हँसते जाऊँगा।

पर माँ, बिना तुम्हारे वन में
मैं कैसे रह पाऊँगा।

दिन भर घूमूँगा जंगल में
लौट कहाँ पर आऊँगा।

किससे लूँगा पैसे, रूठूँगा
तो कौन मना लेगा

कौन प्यार से बिठा गोद में
मनचाही चीज़ें देगा।

खिलौनेवाला कविता बच्चों की मासूम इच्छाओं और खेल-खिलौनों का सुंदर चित्रण करती है। यह कविता माँ और बच्चे के रिश्ते को भावुक अंदाज़ में दिखाती है।

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

दिन जल्दी-जल्दी ढलता है!

दिन जल्दी-जल्दी ढलता है!

"दिन जल्दी-जल्दी ढलता है" कविता समय के बहाव, आत्मचिंतन और परिवार के प्रतीक्षा भाव को सुंदर तरीके से दर्शाती है।
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता "कोशिश करने वालों की हार नहीं होती" हमें सिखाती है कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य...
एक अजीब दिन

एक अजीब दिन

एक अजीब दिन कविता में कुँवर नारायण बताते हैं कि विश्वास, सच्चाई और आत्मसम्मान के साथ जिया गया दिन ही असली सुख देता है।
आओ फिर से दिया जलाएँ

आओ फिर से दिया जलाएँ

अटल बिहारी वाजपेयी की यह कविता हमें निराशा में भी आशा की किरण देखने की प्रेरणा देती है। यह सिर्फ शब्द नहीं, जीवन का संदेश...