पर आंखें नहीं भरी…

सौंदर्य, प्रेम और तृष्णा की अद्भुत कविता जो दिल को छू जाती है।

“पर आंखें नहीं भरी” – सौंदर्य की अतृप्त प्यास
कभी किसी चीज़ की सुंदरता इतनी गहरी होती है कि लाख बार देखने पर भी मन नहीं भरता। यह कविता एक ऐसी ही अदृश्य तृष्णा की सुंदर झलक है।

कितनी बार तुम्हें देखा
पर आँखें नहीं भरीं।

सीमित उर में चिर-असीम
सौंदर्य समा न सका
बीन-मुग्ध बेसुध-कुरंग
मन रोके नहीं रुका
यों तो कई बार पी-पीकर
जी भर गया छका
एक बूँद थी, किंतु,
कि जिसकी तृष्णा नहीं मरी।
कितनी बार तुम्हें देखा
पर आँखें नहीं भरीं।शब्द, रूप, रस, गंध तुम्हारी
कण-कण में बिखरी
मिलन साँझ की लाज सुनहरी
ऊषा बन निखरी,
हाय, गूँथने के ही क्रम में
कलिका खिली, झरी
भर-भर हारी, किंतु रह गई
रीती ही गगरी।
कितनी बार तुम्हें देखा
पर आँखें नहीं भरीं।


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

एक अजीब दिन

एक अजीब दिन

एक अजीब दिन कविता में कुँवर नारायण बताते हैं कि विश्वास, सच्चाई और आत्मसम्मान के साथ जिया गया दिन ही असली सुख देता है।
चलना हमारा काम है

चलना हमारा काम है

यह कविता जीवन के संघर्षों में चलने की प्रेरणा देती है – कभी न रुकने की सीख।
खिलौनेवाला  – बचपन और माँ का स्नेह

खिलौनेवाला – बचपन और माँ का स्नेह

खिलौनेवाला कविता बच्चों की मासूम इच्छाओं और खेलों का सुंदर चित्रण करती है। इसमें एक बच्चे का अपनी माँ से भावनात्मक संवाद भी झलकता है।
गीत नया गाता हूँ

गीत नया गाता हूँ

गीत नया गाता हूँ अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविताएं में एक प्रेरक कविता है। Hindi ke kavi की यह रचना संघर्ष, आशा और नए...
गीत नहीं गाता हूँ

गीत नहीं गाता हूँ

पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणादायक कविता 'गीत नहीं गाता हूँ' – संघर्ष और आत्मबल की अद्भुत अभिव्यक्ति।