Teachers Day Quiz Banner

विज्ञान एक वरदान : प्रेरणादायक कविता

science

जानिए कैसे विज्ञान का वरदान हमें प्रगति और नवाचार की ओर ले गया है, हमारे जीवन को अनगिनत तरीकों से बेहतर बनाया है। इसके परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में पढ़ें।

विज्ञान के वरदान से ही,  
हम यंहा तक आए हैं।  
बस इसी की ही बदौलत,  
आगे हम बढ़ पाए हैं।।

सिमटा दिया है दूरियों को
घंटों में हमने दिनों की
रुक नहीं पाया है ज्ञान अब
मुट्ठी में केवल गिनो की
विज्ञान ने संभव किया
अब ज्ञान सब ले पाए हैं
बस इसी की है बदौलत
आगे हम बढ़ पाए हैं
विज्ञान ने दी तर्क शक्ति
रुढ़िया कम हो रही
रोक ले बढ़ते चरण को
अब किसी में दम नहीं
विज्ञान का लेकर सहारा
देख सच को पाए हैं
बस इसी की है बदौलत,
 आगे हम बढ़ पाए हैं।

विज्ञान का लेकर सहारा
राष्ट्र को सुदृढ़ करें हम
पर इसी के साथ मन में
दया और ममता भरें हम
और सजालें जगत अपना
चाह मन में लाए हैं।
बस इसी की है बदौलत, 
आगे हम बढ़ पाए हैं।

विज्ञान को वरदान का ही
रूप रखना है हमें
और मानव के अहित से
बचकर रहना है हमें
विज्ञान है मानव का सहचर
संदेश हम ये लाए हैं
बस इसी की है बदौलत, 
आगे हम बढ़ पाए हैं।

विज्ञान का वरदान: विज्ञान ने हमारे जीवन को अनगिनत तरीकों से सुधारा है। बिजली, फोन, इंटरनेट, और चिकित्सा क्षेत्र में उन्नति, सब विज्ञान की देन हैं। इसके बिना हम प्रगति की इस यात्रा पर आगे नहीं बढ़ पाते। विज्ञान ने हमें नवाचार और उन्नति का आशीर्वाद दिया है, जिससे हमारे जीवन में सुख-शांति और आराम आया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *