रक्षाबंधन पर दिल छू लेने वाली शायरियाँ

रक्षाबंधन शायरी का यह विशेष संग्रह भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को छूता है। पढ़िए ये दिल से लिखी गई रचनाएँ जो इस त्योहार को और भी ख़ास बना देंगी।

  1. बहन चाहे सिर्फ प्यार दुलार
    नहीं मांगती बड़े उपहार,
    रिश्ता बने रहे सदियों तक,
    मिले भाई को खुशियां हजार।
    रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

  2. भाई वो होता है,
    जो अपनी बहन का,
    एक बाप की तरह जिम्मेदारी और
    दोस्त सा बन ख्याल रखता है।
    हैप्पी रक्षा बंधन

  3. चेहरे पर तुम्हारे चांद सा नूर हो,
    सदा हर गम हर मुश्किल तुमसे दूर हो,
    कामयाबी सदा तुम्हारे कदम चूमे,
    जीवन में हम ना कभी एक दूसरे से दूर हो।
    रक्षाबंधन की शुभकामनाएं !

  4. रिश्ता है जन्मों का हमारा,
    भरोसे का और प्यार भरा,
    चलो इसे बांधे भैया,
    राखी के अटूट बंधन में।
    रक्षाबंधन की शुभकामनाएं !

  5. याद है हमारा वो बचपन , वो लड़ना, झगड़ना
    और वो मना लेना, यही होता है भाई-बहन का प्यार
    और इसी प्यार को बढ़ाने के लिए आ रहा है
    रक्षाबंधन का पावन त्योहार !
    हैप्पी रक्षा बंधन

  6. तोड़े से भी ना टूटे, यह ऐसा मन बंधन है
    इस बंधन को सारी दुनिया कहती रक्षाबंधन है
    बहुत मजबूत होती है रेशमी धागे की पावन डोर
    जीवनभर बांधे रखती है भाई-बहन के स्नेह की डोर !
    रक्षाबंधन की शुभकामनाएं !

  7. भाई बहन के प्यार का बंधन
    है इस दुनिया में वरदान।
    इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
    चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
    रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं !

  8. किसी के जख्मों पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
    अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा
    रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं !

  9. जब खुदा ने दुनिया को बनाया होगा
    एक बात से जरूर घबराया होगा
    कैसे रखूंगा ख्याल इतनी कुड़ियों का
    तब उस ने सब के लिए एक भाई बनाया होगा !
    हैप्पी रक्षा बंधन !

  10. भाई -बहन के रिश्तों में आए प्यार
    कभी न हो बीच कोई तकरार
    हर दिन खुशियां रहे बरकरार
    दूर बैठे भी हम-तुम मनाएंगे राखी का त्यौहार
    Happy Raksha Bandhan !

  11. अनोखा भी है, निराला भी है
    तकरार भी है तो प्रेम भी है
    बचपन की यादों का पिटारा है
    भाई बहन का यह प्यारा रिश्ता है
    रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं !

  12. बहन के हाथों में भाई का हाथ हैं
    ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास हैं
    तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना
    तेरा भाई हमेशा तेरे साथ हैं।
    Happy Raksha Bandhan!

  13. सबसे प्यारी मेरी बहना,
    जीवन भर हमें साथ रहना।
    मेरी सारी खुशियां तुमसे,
    आज मुझे तुमसे ये कहना।
    रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!

  14. बचपन की शरारतें, वो झूलों पे खेलना
    वो मां का डांटना, वो पापा का लाड-प्यार
    पर एक चीज और जो इन सब में खास है
    वो है मेरी प्यारी बहन का प्यार
    हैप्पी रक्षा बंधन !

  15. बहन का साथ किसी दुआ से कम नहीं होता,
    वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
    अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं,
    पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता…
    रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!
#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

बाल दिवस पर निबंध

बाल दिवस पर निबंध

बाल दिवस पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति असीम प्रेम और उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा को दर्शाने का दिन है।
विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस

बच्चों के लिए लिखा गया यह लेख विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता, इतिहास, और पर्यावरण की रक्षा के आसान उपायों को सरल भाषा में समझाता...
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों के बारे में जानें। भारतीय ध्वज संहिता-2002 के अनुसार तिरंगे को सम्मान से फहराने की पूरी जानकारी।