जीवन का मूल्य: महात्मा बुद्ध की प्रेरक कहानी

बुद्ध की कहानी जिसमें आपके मूल्य को पहचानने की महत्वपूर्ण पाठशाला है। हर व्यक्ति का मूल्य अलग-अलग रूप से माना और सराहा जाता है।

gautambudh

महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़ी एक बड़ी ही प्रेरक और दिलचस्प कहानी, जिसमें उन्होंने बताया है कि आदमी की तुलना कैसे करें ?

एक बार एक आदमी महात्मा बुद्ध के पास पहुंचा। उसने पूछा-‘प्रभु मुझे ये जीवन क्यों मिला? इतनी बड़ी दुनिया में मेरी क्या कीमत है? बुद्ध मुस्कुरा दिए और उस आदमी को एक चमकीला पत्थर देते हुए बोले कि जाओ पहले इसका मूल्य पता करके आओ, लेकिन इसे बेचना मत केवल मूल्य पता करना। वो आदमी सबसे पहले उस पत्थर को लेकर एक आमवाले के पास गया और उसे पत्थर दिखाते हुए बोला-‘इसकी कीमत क्या होगी?’ आमवाला पत्थर को देखते ही समझ गया कि ये कोई बेशकीमती पत्थर लगता है। फिर भी वह बनावटी आवाज में बोला कि मैं इसके बदले में 10 आम दे सकता हूं। आदमी वहां से चला गया और एक सब्ज़ीवाले का पास पंहुचा, जिसने कहा कि मैं इसके बदले 1 बोरी आलू दे सकता हूं। अब उस आदमी को ये मालूम पड़ चुका था की ये पत्थर वाकई में कीमती है और फिर वो उसे लेकर एक हीरे के व्यापारी के पास पंहुचा। व्यापारी पत्थर को देखकर अचंभित रह गया, उसने कहा कि मैं तुम्हें इसके बदले 10 लाख रुपए दे सकता हूं। आदमी महात्मा बुद्ध के पास जाने के लिए मुड़ा ही था की व्यापारी ने आवाज़ लगाईं की मैं तुम्हें इसके बदले में 50 लाख रूपए देने को भी तैयार हूं । लेकिन, आदमी नहीं रुका। व्यापारी ने गिड़गिड़ाते हुए फिर आवाज लगाई कि तुम मुझे बस वो हीरा दे दो, बदले में तुम जितना धन चाहो, मैं देने के लिए तैयार हूं। आदमी नहीं माना और महात्मा बुद्ध के पास लौट गया और उन्हें पत्थर वापस करते हुए पूरा वृत्तांत कह सुनाया।  


बुद्ध मुस्कुराकर बोले-‘आमवाले ने इसका मोल 10 आम लगाया, सब्जीवाले ने 1 बोरी आलू और हीरे के व्यापारी ने कहा कि ये अनमोल है। इस पत्थर के गुण जिसने जितने समझे, उसने उतने मोल लगाए। ऐसा ही ये जीवन है। हर आदमी एक हीरे के समान है। दुनिया उसके गुणों को जितना पहचान पाती है, उतनी ही महत्ता देती है। लेकिन, आदमी और हीरे में फर्क ये है कि हीरे को कोई दूसरा तराशता है और आदमी को अपने आप को खुद ही तराशना पड़ता है। तुम भी अपने भीतर के गुणों को तराशों, तुम्हें पहचानने वाला भी कोई न कोई मिल ही जाएगा।’ 

महात्मा बुद्ध की इस प्रेरक कहानी से हमे ये सीख मिलती है कि इंसान को उसके गुणों के आधार पर महत्व दिया जाता है। 

#Editors Choice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Also:

सिंडरेला की कहानी

सिंडरेला की कहानी

बहुत समय पहले की बात है, एक दूर देश में सिंडरेला नाम की एक प्यारी लड़की रहती थी। वह न केवल सुंदर थी, बल्कि बेहद...
चित्तौड़ की वीरांगना: एक साधारण बालिका से महारानी बनने की प्रेरक कथा

चित्तौड़ की वीरांगना: एक साधारण बालिका से महारानी बनने की प्रेरक कथा

चित्तौड़ के राजकुमार अरि सिंह की एक साधारण क्षत्रिय कन्या से विवाह की रोमांचक और प्रेरक कथा, जिसने अपने साहस और बुद्धिमत्ता से चित्तौड़ की...
शेर आया, शेर आया: एक सीख

शेर आया, शेर आया: एक सीख

एक गाँव में एक छोटा सा लड़का था जिसका नाम रमेश था। रमेश बहुत शरारती था और हमेशा गाँववालों को तंग करता रहता था। एक...